इसे आश्चर्य कहूं या विडंबना। कमेंट कर रहे ज्यादातर लोग कह रहे कि उन्हें गणितज्ञों के बारे में ज्यादा नहीं मालूम। केवल 1-2 नाम ही उभरकर सामने आ रहे हैं। एक तो #MathematicsDay जिनके नाम पर है श्री रामानुजन सर का, दूसरा हाल ही में छोड़ कर चले जाने वाले श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी का https://twitter.com/wh0mi_/status/1341025033011879937
जिनकी पूरी जिंदगी गुमनामी में गुजरी, और मौत के बद्तर हालातों ने जिन्हें सुर्खियां बना दिया। एक-आध लोग आर्यभट्ट, और वराहमिहिर का नाम भी लिख रहे हैं। एक चर्चा भी हुई है जिसमें शिक्षा व्यवस्था को इसका कारण बताया गया है जिस कारण आज की पीढ़ी आधुनिक गणितज्ञों के बारे में नहीं जानती।
खैर शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा फिर कभी। आज मैं कुछ बहुत प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञों के बारे में बता रहा हूं, जिनके बारे में प्रत्येक भारतीय को जानना चाहिए। इस सूची में काल क्रमानुसार नाम उपलब्ध करवा रहा हूं।

प्राचीन गणितज्ञ:-
याज्ञवल्क्य, बौधायन, आपस्तम्ब, कात्यायन, पाणिनि, पिंगल,
आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कर१, ब्रह्मगुप्त, श्रीधराचार्य, लल्ल, आर्यभट्ट२, ब्रह्मदेव, श्रीपति, गोपाल, भास्कर२, माध्वाचार्य, वासुदेव सार्वभौम, गदाधर भट्टाचार्य, कमलाकर, श्रीनिवास रामानुजन, सत्येन्द्र नाथ बोस, रघुनाथ पुरुषोत्तम परांजपे, वशिष्ठ नारायण सिंह, सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर,
आधुनिक गणितज्ञ :-
दत्तारय रामचंद्र कापरेकर, सर्वदमन चावला, अनिल कुमार गैन, आलोक भार्गव, नरेंद्र करमरकर, हरीश चन्द्र, कांजिवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि, के.एस.एस. नम्बूरीपाद, विनोद जौहरी, मंजुल भार्गव, सुभाष खोट, अनुपम सैकिया।

और भी बहुत से हैं। 🙏
#गणित_दिवस #Maths #MathematicsWeek
You can follow @rajatvaishsuraj.
Tip: mention @twtextapp on a Twitter thread with the keyword “unroll” to get a link to it.

Latest Threads Unrolled:

By continuing to use the site, you are consenting to the use of cookies as explained in our Cookie Policy to improve your experience.